T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खेलने पर संशय, पीसीबी ने कैंसिल किया जर्सी लॉन्च इवेंट!

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नही इसका फैसला 2 फरवरी को लिया जा सकता है। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पुरुष टीम की जर्सी लॉन्च करने वाला खास इवेंट फिलहाल रद्द कर दिया है

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 5:19 PM
Story continues below Advertisement
T20 World Cup: ये लॉन्च पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान होना था

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब गिनती के ही दिन बचे हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नौटंकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भाग लेगी या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नही इसका फैसला 2 फरवरी को लिया जा सकता है। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पुरुष टीम की जर्सी लॉन्च करने वाला खास इवेंट फिलहाल रद्द कर दिया है।

नहीं लॉन्च हुआ जर्सी

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पुरुष टीम की जर्सी लॉन्च करने का खास इवेंट लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम रखा गया था। ये लॉन्च पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान होना था, लेकिन कुछ जरूरी कारणों से इसे टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता से जुड़ा है, जिस पर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और सरकार अभी विचार कर रहे हैं।


जल्द होगा फैसला

खबरों के मुताबिक, सरकार के अंतिम फैसले तक पाकिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप पर कोई सीधी बात नहीं की जा रही है और फिलहाल चुप्पी रखी गई है। PCB बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने की वजह से टी20 वर्ल्ड कर से बाहर होने की धमकी दिया है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से इसलिए बाहर किया गया, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत आने से इनकार कर दिया था।

बायकॉट पर लगेगा भारी जुर्माना

जहां बांग्लादेश ने कोलकाता और मुंबई में होने वाले अपने ग्रुप स्टेज मैचों को लेकर सुरक्षा की चिंता जताई थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेस बाहर हो गया है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। वहीं पाकिस्तान को अपने मैचों को लेकर ऐसी कोई परेशानी नहीं है। पाकिस्तान के सभी मुकाबले पहले से तय योजना के तहत श्रीलंका में होने हैं, जो BCCI, ICC और PCB के बीच हुए समझौते के अनुसार तय किए गए हैं। इस समय टूर्नामेंट का पूरी तरह बहिष्कार करना पाकिस्तान के लिए भारी जुर्माने और यहां तक कि कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है, क्योंकि यह सदस्यता समझौते का उल्लंघन होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।