T20 वर्ल्ड कप पर एशिया कप की बात...बॉयकॉट ड्रामा के बीच मोहसिन नकवी ने अब पूछा ये सवाल

मोहसीन नकवी ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट को खत्म करने को लेकर ICC के नामित नेगोशिएटर ख्वाजा के सामने कई मुद्दे रखे। उनका एक सवाल ये भी था कि अगर पाकिस्तान भारतीय अधिकारी से ट्रॉफी लेने से मना कर देता, तो क्या ICC चुप रहता

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 6:17 PM
Story continues below Advertisement
मोहसीन नकवी दुबई वेन्यू से ट्रॉफी अपने साथ ले गए

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है। हाल ही में लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में पाकिस्तान बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने रविवार को लाहौर में आईसीसी के वाइस-चेयरमैन इमरान ख्वाजा से मुलाकात के दौरान एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया। एशिया कप को लेकर पर दोनों के बीच चर्चा हुई।

एशिया कप को लेकर पूछा ये सवाल

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मोहसीन नकवी ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट को खत्म करने को लेकर ICC के नामित नेगोशिएटर ख्वाजा के सामने कई मुद्दे रखे। उनका एक सवाल ये भी था कि अगर पाकिस्तान भारतीय अधिकारी से ट्रॉफी लेने से मना कर देता, तो क्या ICC चुप रहता। रिपोर्ट में PCB के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, “उन्होंने इमरान ख्वाजा से पूछा कि अगर पाकिस्तान टीम ने किसी भारतीय बोर्ड अधिकारी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया होता, तो क्या ICC उस पर चुप रहता?”


भारत ने नहीं ली ट्रॉफी

एक नाटकीय घटनाक्रम में मोहसीन नकवी दुबई वेन्यू से ट्रॉफी अपने साथ ले गए। इसके बाद BCCI ने आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी तुरंत लौटाने की मांग की, उनके इस कदम को अनप्रोफेशनल बताया और मामला ICC तक ले जाने की चेतावनी दी। नकवी ने कहा कि उन्हें मंच पर अपमानित महसूस हुआ था। बाद में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और ICC की मध्यस्थता से बातचीत कर विवाद को शांत किया गया, लेकिन नकवी ने ट्रॉफी वापस नहीं की।

वापस ले सकता बॉयकॉट का फैसला

कई क्रिकेट बोर्डों की अपील के बाद नकवी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टी20 वर्ल्ड कप मैच के प्रस्तावित बहिष्कार पर दोबारा विचार करने की मांग कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नकवी सोमवार को प्रधानमंत्री को ICC और बांग्लादेश, श्रीलंका तथा यूएई के क्रिकेट बोर्ड के साथ हाल ही में हुई बातचीत की पूरी जानकारी देंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-प्रोफाइल मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।