Get App

Haris Rauf: हारिस रऊफ की शर्मनाक हरकत को मोहसिन नकवी ने किया सपोर्ट! अपनी जेब से भरेंगे जुर्माना

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल से पहले पाकिस्तान टीम खेल से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रही है। सुपर-4 मैच में हारिस रऊफ पर आक्रामक इशारे और अनुचित व्यवहार की वजह से उनकी मैच फीस का 30% काटा गया, लेकिन अब पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 3:05 PM
Haris Rauf: हारिस रऊफ की शर्मनाक हरकत को मोहसिन नकवी ने किया सपोर्ट! अपनी जेब से भरेंगे जुर्माना
बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाए गए जुर्माने की रकम खुद अदा करेंगे

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का तीसरी बार आमना-सामना होगा। इससे पहले दोनों बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। अब फाइनल में भी टीम इंडिया का मकसद अपनी दबदबे वाली लय को बरकरार रखना होगा। वहीं मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम अपने खेल से ज्यादा दूसरी वजहों के चलते सुर्खियां में रही है।

रऊफ पर भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में आक्रामक इशारे और अनुचित व्यवहार का आरोप लगा था, जिसके चलते उनकी मैच फीस का 30% काटा गया था। वहीं अब खबर है कि बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाए गए जुर्माने की रकम खुद अदा करेंगे।

मोहसिन नकवी भरेंगे जुर्माना

समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान खुद करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हारिस रऊफ पर ‘अपमानजनक भाषा’ के इस्तेमाल का आरोप लगा था और इसी वजह से उनकी मैच फीस का एक हिस्सा काटा गया। हालांकि अब यह जुर्माना पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी खुद अदा करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें