IPL खेलने के लिए इस धाकड़ गेंदबाज ने छोड़ा PSL! फैसले से तिलमिलाया पीसीबी, दे दी धमकी

Blessing Muzarabani: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया गया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में खेलने के लिए मुजारबानी ने पीएसएल के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। इसके बाद अब PCB मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PCB का मानना है कि ऐसा करके खिलाड़ी ने अपने PSL समझौते का उल्लंघन किया है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल ने हाल ही में टूर्नामेंट के पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। वहीं बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया गया है। वहीं ब्लेसिंग मुजारबानी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक टीम में शामिल है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में खेलने के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। इसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

पीसीबी कर सकती है कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजराबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने का फैसला किया है। PCB का मानना है कि ऐसा करके खिलाड़ी ने अपने PSL समझौते का उल्लंघन किया है। इसी वजह से बोर्ड इस मामले को कानूनी तरीके से सुलझाने की तैयारी कर रहा है और आगे क्या कदम उठाए जाएं, इस पर विचार किया जा रहा है। बता दें ब्लेसिंग मुजारबानी को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया या है।


केकेआर ने ब्लेसिंग मुजारबानी को किया शामिल

तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले टीम ने जनवरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने भी मुजराबानी को वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ़ की जगह आने वाले सीजन के लिए साइन किया है। PSL का ये सीजन 26 अप्रैल से 3 मई तक खेला जाएगा, जो आईपीएल के 19वें सीजन के दौरान ही आयोजित होगा।

मुजारबानी का प्रदर्शन

29 साल के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छह मैचों में कुल 13 विकेट लेकर ज़िम्बाब्वे की टीम को ग्रुप बी में शीर्ष स्थान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक अपने देश के लिए 18 टेस्ट, 57 वनडे और 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इन तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 243 विकेट अपने नाम किए हैं।

पिछले साल भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जालमी ने अपनी टीम में डायमंड कैटेगरी में चुना था। लेकिन बाद में वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस से जुड़ गए, जहां उन्हें एक घायल खिलाड़ी की जगह टीम में लिया गया। इस फैसले से नाराज़ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर कार्रवाई करते हुए एक सीजन के लिए PSL खेलने पर रोक लगा दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।