Get App

IPL खेलने के लिए इस धाकड़ गेंदबाज ने छोड़ा PSL! फैसले से तिलमिलाया पीसीबी, दे दी धमकी

Blessing Muzarabani: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया गया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में खेलने के लिए मुजारबानी ने पीएसएल के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। इसके बाद अब PCB मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 3:11 PM
IPL खेलने के लिए इस धाकड़ गेंदबाज ने छोड़ा PSL! फैसले से तिलमिलाया पीसीबी, दे दी धमकी
PCB का मानना है कि ऐसा करके खिलाड़ी ने अपने PSL समझौते का उल्लंघन किया है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल ने हाल ही में टूर्नामेंट के पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। वहीं बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया गया है। वहीं ब्लेसिंग मुजारबानी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक टीम में शामिल है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में खेलने के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। इसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

पीसीबी कर सकती है कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजराबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने का फैसला किया है। PCB का मानना है कि ऐसा करके खिलाड़ी ने अपने PSL समझौते का उल्लंघन किया है। इसी वजह से बोर्ड इस मामले को कानूनी तरीके से सुलझाने की तैयारी कर रहा है और आगे क्या कदम उठाए जाएं, इस पर विचार किया जा रहा है। बता दें ब्लेसिंग मुजारबानी को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया या है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें