Get App

U19 World Cup: पीएम मोदी से लेकर विराट कोहली तक...टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर मिली ढेरों बधाइयां

U19 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीत लिया। इस बड़ी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 10:34 PM
U19 World Cup: पीएम मोदी से लेकर विराट कोहली तक...टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर मिली ढेरों बधाइयां
पीएम मोदी और कोहली ने अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई दी है

U19 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से मात देकर 6वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मैच में बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं भारतीय टीम के इस शानदार जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी है।

इस जीत के साथ आयुष म्हात्रे अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर X (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, "भारत का क्रिकेट टैलेंट एक बार फिर चमका है। वर्ल्ड कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर हमें गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बेहतरीन स्किल दिखाई। ये जीत कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। सभी खिलाड़ियों को उनके आने वाले सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें