Get App

IND W vs BAN W: ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारत की स्टार बल्लेबाज हुई चोटिल

Pratika Rawal: महिला आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम को 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान ओपनर बल्लेबाज प्रतिका रावल को फील्डिंग करते समय चोट लग गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2025 पर 10:44 PM
IND W vs BAN W: ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका,  भारत की स्टार बल्लेबाज हुई चोटिल
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान भारत की स्टार प्लेयर प्रतिका रावल को चोट लग गई है

भारतीय महिला टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया की ओपनर प्रतिका रावल को चोट लग गई है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान ओपनर बल्लेबाज प्रतिका रावल को फील्डिंग करते समय चोट लग गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। सेमीफाइनल से पहले प्रतिका रावल को चोट लगना भारत के लिए बड़ा झटका है। भारतीय टीम 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है।

बारिश की वजह से भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 27 ओवर का खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने 27 ओवर में 119 रन बनाई। बांग्लादेश ने भारत को 120 रन का टारगेट दिया है। वहीं चोट की वजह से प्रतिका ओपनिंग करने नहीं आई है। भारत के स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर मैदान पर है।

कैसे लगी प्रतिका को चोट

बांग्लादेश के साथ मैच के दौरान 21वें ओवर में जब शर्मिन अख्तर ने दीप्ति शर्मा की गेंद को मिडविकेट की ओर मारा। प्रतिका रावल गेंद रोकने के लिए तेजी से दौड़ीं, लेकिन आउटफील्ड में फंसने के कारण गेंद तक नहीं पहुंच सकीं। वापस मुड़ते समय उनका दाहिना जूता जमीन में अटक गया, जिससे उनका दाहिना टखना मुड़ गया और वह दर्द से गिर पड़ीं। चोट लगने के बाद प्रतिका रावल दर्द से कराहते हुए नजर आई। चोट लगने के बाद टीम का फिजियो तुरंत मैदान पर आए। थोड़ी देर बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। प्रतिका लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें