कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। भारतीय महिला बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शनिवार को जैस्मिन लैम्बोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग और प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए भारत की पदक संख्या में दो स्वर्ण पदक और जोड़ दिए। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अबतक अपना सातवां गोल्ड मेडल जीत लिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया। 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, 57 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मिन लैम्बोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को भी 5-0 के एकतरफा अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार जीत से भारत का प्रदर्शन और मजबूत हुआ।
कैसी रही मुकाबले की शुरुआत
जैस्मिन लैम्बोरिया और उनकी प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबले की शुरुआत काफी कड़ी रही। पहले राउंड में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन जैस्मिन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार सटीक पंच लगाकर मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते यह राउंड सभी जजों ने उनके पक्ष में दिया।
प्रीति पवार ने जीता गोल्ड
प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल मुकाबले की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। पहले राउंड में उन्होंने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। दूसरे राउंड में भी प्रीति ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। पूरे मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए उन्होंने भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 22 वर्षीय प्रीति पवार ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे मुकाबले में प्रीति ने बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
अब तक भारत ने जीता है 27 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 27 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 7 गोल्ड, 13 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इन शानदार नतीजों की बदौलत भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 132 पदकों के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 56 स्वर्ण, 31 रजत और 45 कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।