Get App

PSL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द...खाली स्टेडियम में होगा पीएसएल, केवल दो शहरों में खेले जाएंगे मैच

PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन वेस्ट एशिया के तनाव के चलते सभी मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अब टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सिर्फ लाहौर और कराची में ही होंगे। इसी के साथ ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 5:11 PM
PSL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द...खाली स्टेडियम में होगा पीएसएल, केवल दो शहरों में खेले जाएंगे मैच
Mohsin Naqvi : टूर्नामेंट के बाद के मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जा सकती है

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट बदले हुए हालात में खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ट एशिया में जारी तनाव को देखते हुए सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके साथ ही टूर्नामेंट के वेन्यू में भी बदलाव किया गया है। पहले टूर्नामेंट को छह शहरों में कराने की योजना थी, लेकिन अब टूर्नामेंट को सिर्फ लाहौर और कराची तक सीमित कर दिया गया है। अब टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सिर्फ लाहौर और कराची में ही होंगे। इसके अलावा लाहौर में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है। PSL 26 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल 3 मई को खेला जाएगा।

मोहसीन नकवी ने क्या कहा

रिपोर्ट के अनुसार, PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी ने ये संकेत दिया है कि टूर्नामेंट के बाद के मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जा सकती है। लेकिन यह पूरी तरह ईरान में चल रहे संकट के खत्म होने पर निर्भर करेगा। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिकस PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने फ्यूल की कमी को देखते हुए लोगों से अपनी आवाजाही कम करने की अपील की है। हमने स्कूल बंद कर दिए हैं, वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है और ईद की छुट्टियां भी बढ़ा दी हैं। हमें यह नहीं पता कि यह संघर्ष कब तक चलेगा।”

बिना दर्शकों के खेला जाएगा मैच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें