Get App

पाकिस्तान में वॉर्नर-स्मिथ समेत विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, PSL से पहले घर जाने को कहा

PSL 2026: पाकिस्तान के एक हथियारबंद संगठन जमात-उल-अहरार ने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लेकर एक चेतावनी जारी की है। इस बयान में विदेशी खिलाड़ियों से पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा न लेने की सलाह दी गई है। पीएसएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 3:03 PM
पाकिस्तान में वॉर्नर-स्मिथ समेत विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, PSL से पहले घर जाने को कहा
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आयोजन इस बार सुरक्षा चिंताओं के चलते मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी के बाद से पीएसएल के आयोजन पर खतरा मंडराने लगा है। पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्ट एशिया के हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को सिर्फ कराची और लाहौर तक सीमित रखने का फैसला लिया था। लेकिन अब नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हथियारबंद समूह ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया है कि वे अपने खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए न भेजें। इस धमकी के बाद लीग के आयोजन और विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

संगठन ने क्या कहा

द संडे गार्डियन ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ग्रुप जमात-उल-अहरार के एक सीनियर कमांडर के हवाले से कहा, "हम संबंधित क्रिकेट बोर्ड से कहना चाहते हैं कि वे अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेजें। अगर उनके साथ कुछ भी होता है, तो इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। हमने पहले ही चेतावनी दे दी है।" इस बयान में विदेशी खिलाड़ियों से पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा न लेने की सलाह दी गई है। कमांडर ने कथित तौर पर इस चेतावनी की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, हम पूरी कोशिश करेंगे कि मैच न हों और खिलाड़ी हिस्सा न लें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें