टीम इंडिया में कब मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? रविचंद्रन अश्विन ने सिलेक्टर्स को दी खास सलाह

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ मौजूद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में मौका नहीं मिला। अब दूसरे मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वैभव को नियमित मौका देने के लिए उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भेजा जाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा टी20 टीम में उनके लिए जगह बनाना आसान नहीं है

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 7:26 PM
मौजूदा भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनाना आसान नहीं है

भारतीय टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है। वहीं भारत की 15 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। वहीं आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। वहीं फैंस को उम्मीद है कि दूसरे मुकाबले में वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। आयरलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में मौका दिलाने के लिए उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल किया जाना चाहिए।

अश्विन के मुताबिक, मौजूदा टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना फिलहाल काफी मुश्किल है।

अश्विन ने क्या कहा


रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, "मौजूदा भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। उनके मुताबिक, अगर वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका देना है तो उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भेजा जाना चाहिए, जहां मौजूदा ओपनिंग बल्लेबाज टीम का हिस्सा नहीं होंगे।" अश्विन ने आगे कहा कि, "संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें टी20 में लगातार मौके मिलना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसे खिलाड़ियों को टी20 में भी खेलने का मौका नहीं मिलेगा, तो वे आखिर किस फॉर्मेट में खेलेंगे।"

कब मिलना चाहिए मौका

अश्विन ने आगे कहा कि, "वैभव सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह पाने के हकदार हैं। हालांकि, उनका मानना है कि मौजूदा ओपनिंग बल्लेबाजों को हटाकर उन्हें टीम में शामिल करना सही फैसला नहीं होगा। उनके अनुसार, वैभव को मौका तभी मिलना चाहिए जब किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन लगातार खराब हो या कोई बल्लेबाज चोट के कारण टीम से बाहर हो।"

वैभव के पास है ये मौका

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने का मौका है। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम प्रबंधन ने ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताया, जिसके चलते वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके।

कैसा था पहला मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 34 रन से करारी शिकस्त दी है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। वहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।