RCB IPL 2026 Schedule: 28 मार्च को एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली, जानें कैसी है आरसीबी की पूरी टीम और पहले फेज का शेड्यूल

RCB IPL 2026 Schedule:आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। जानें कैसा है आईपीएल 2026 में आरसीबी का पूरा शेड्यूल

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
RCB IPL 2026 Schedule: जानें कैसा है आईपीएल 2026 में आरसीबी का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब गिनती के दिन बचे हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पिछले सीजन में भी आरसीबी को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने का मौका मिला था और इस बार टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी, जिससे एक बार फिर सभी की नजरें उस पर बनी हुई हैं। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में आरसीबी की पूरी टीम और पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2025 में कैसा था टीम का प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन को यादगार बना दिया था। टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया और इसी लय को प्लेऑफ में भी बनाए रखा। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को क्वालीफायर और फाइनल दोनों मुकाबलों में हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।


चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी क्रिकेट के वापसी

सीजन के पहले मैच के साथ ही बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, जो शहर के फैंस के लिए खास मायने रखती है। पिछले साल आरसीबी के आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद हुए विक्ट्री परेड में यहां भगदड़ की घटना हो गई थी। इस दुखद घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे

IPL 2026 में RCB का फेज 1 का पूरा शेड्यूल

  • 28 मार्च: RCB बनाम SRH (बेंगलुरु): 7:30 PM
  • 5 अप्रैल: RCB बनाम CSK (बेंगलुरु): 7:30 PM
  • 10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम RCB (गुवाहाटी): 7:30 PM IST
  • 12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम RCB (मुंबई): 7:30 PM

RCB की पूरी टीम

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।