Get App

'हिंदू या मुस्लिम बाद में...' मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकाले जाने पर रिंकू सिंह के कोच ने दिया बड़ा बयान

मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया है, जिसके चलते वह अब आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस फैसले पर रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमिनी ने रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 8:02 PM
'हिंदू या मुस्लिम बाद में...' मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकाले जाने पर रिंकू सिंह के कोच ने दिया बड़ा बयान
मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2025 से रिलीज होने पर रिंकू सिंह के कोच ने अपना रिएक्शन दिया है

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया है। वहीं मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2025 से रिलीज होने पर रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमिनी ने अपना रिएक्शन दिया है। भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमिनी ने कहा कि BCCI द्वारा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 2026 आईपीएल सीजन से रिलीज करने का जो फैसला लिया है, उसको सभी को स्वीकार करना चाहिए।

मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिसंबर 2025 के आईपीएल के ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2016 के बाद से उन्होंने आईपीएल में 60 मैचों में 65 विकेट अपने नाम किए हैं।

रिंकू के कोच ने क्या कहा

IANS से बातचीत करते हुए मसूद उज जफर अमिनी ने कहा,“अगर BCCI ने प्लेयर बदलने की परमिशन दी है, तो ऐसा किया जा सकता है। लेकिन मुस्तफिजुर रहमान पहले एक क्रिकेटर हैं, हिंदू या मुस्लिम बाद में आता है। आईपीएल की कई टीमों ने उनके लिए बोली लगाई थी, जिसमें केकेआर भी शामिल थी और अंत में उन्हें चुन लिया गया। मैं कहना चाहूंगा कि वह पहले एक प्लेयर हैं और कोई भी धर्म बाद में आता है। इसलिए BCCI का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को मानना चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें