Get App

Rinku Singh: घर लौटे रिंकू सिंह...पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, अगला मैच खेल पाएंगे या हो जाएंगे पूरे टूर्नामेंट से बाहर?

Rinku Singh : रिंकू भारतीय टीम के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने चार पारियों में कुल 18 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली हार में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब तक रिंकू 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 155.73 के स्ट्राइक रेट से 665 रन बना चुके हैं।

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 9:47 AM
Rinku Singh: घर लौटे रिंकू सिंह...पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, अगला मैच खेल पाएंगे या हो जाएंगे पूरे टूर्नामेंट से बाहर?
कू सिंह को अचानक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा है।

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को अचानक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद वो घर के लिए रवाना हो गए। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह टीम से दोबारा कब जुड़ेंगे और गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले दूसरे सुपर 8 मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

पहले माना जा रहा था कि रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते हैं, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और और मेडिकल अपडेट पर निर्भर करेगा।

साउथ अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना मुश्किल हो गया है। अब टीम को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। हालांकि ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत भी सेमीफाइनल में जगह की गारंटी नहीं देगी, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे मैचों के नतीजे भी भारत के पक्ष में आने जरूरी होंगे।

रिंकू ने भारतीय कैंप क्यों छोड़ा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें