Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 26 फरवरी को टीम इंडिया को अहम मुकाबला खेलना है। वहीं इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया से एक बड़ी खबर सामने आई है।
Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 26 फरवरी को टीम इंडिया को अहम मुकाबला खेलना है। वहीं इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया से एक बड़ी खबर सामने आई है।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है। उनके घर लौटने की वजह फैमिली इमरजेंसी बताई जा रही है। अहमदाबाद में सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से गंवाने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची थी।
फैमिली इमरजेंसी के कारण लौटे घर!
जानकारी के मुताबिक, घर लौटे रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे। वहीं 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में रिंकू सिंह के खेलने की संभावना भी कम है। पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, रिंकू सिंह फैमली इमरेंजी के कारण चेन्नई से घर लौट गए हैं। वह चेन्नई के चेपॉक में भारतीय टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए। सूत्र के अनुसार, रिंकू के पिता खानचंद सिंह की तबीयत गंभीर है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी वजह से रिंकू को अचानक वापस आना पड़ा। रिंकू के कैंप छोड़ने से गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले ‘मस्ट-विन’ सुपर 8 मुकाबले में उनको खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं।
टीम इंडिया को खेलने हैं दो अहम मुकाबले
बता दें कि, भारत गुरुवार को चेन्नई में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे सुपर 8 मैच में ज़िम्बाब्वे से भिड़ेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और जीत जरूरी है। अगर वेस्ट इंडीज़ उसी दिन साउथ अफ्रीका को हरा देता है और भारत ज़िम्बाब्वे से हार जाता है, तो टीम इंडिया का खिताब बचाने का सपना खत्म हो सकता है।
अब तक खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबलों में रिंकू सिंह के प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उनके बल्ले से अब तक कुछ ज्यादा रन नहीं निकले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। टीम इंडिया को 26 फरवरी और 1 मार्च को ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले खेलने हैं। इसमें से एक भी मुकाबला हारने पर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।