Get App

Rinku Singh: रिंकू सिंह ने टीम इंडिया का साथ छोड़ा, चेन्नई से अचानक लौटे घर

Rinku Singh : जानकारी के मुताबिक, घर लौटे रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे। वहीं 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में रिंकू सिंह के खेलने की संभावना भी कम है। पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, रिंकू सिंह फैमली इमरेंजी के कारण चेन्नई से घर लौट गए हैं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 9:23 PM
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने टीम इंडिया का साथ छोड़ा, चेन्नई से अचानक लौटे घर
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 26 फरवरी को टीम इंडिया को अहम मुकाबला खेलना है।

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 26 फरवरी को टीम इंडिया को अहम मुकाबला खेलना है। वहीं इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया से एक बड़ी खबर सामने आई है।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है। उनके घर लौटने की वजह फैमिली इमरजेंसी बताई जा रही है। अहमदाबाद में सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से गंवाने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची थी।

फैमिली इमरजेंसी के कारण लौटे घर!

जानकारी के मुताबिक, घर लौटे रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे। वहीं 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में रिंकू सिंह के खेलने की संभावना भी कम है। पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, रिंकू सिंह फैमली इमरेंजी के कारण चेन्नई से घर लौट गए हैं। वह चेन्नई के चेपॉक में भारतीय टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए। सूत्र के अनुसार, रिंकू के पिता खानचंद सिंह की तबीयत गंभीर है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी वजह से रिंकू को अचानक वापस आना पड़ा। रिंकू के कैंप छोड़ने से गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले ‘मस्ट-विन’ सुपर 8 मुकाबले में उनको खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें