Rinku Singh: 'आपके बिना जिंदगी कैसे...' वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रिंकू सिंह ने पिता को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए भावुक मैसेज लिखा है। रिंकू सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी

Rinku Singh: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। वहीं वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। इन मुश्किल हालातों के बावजूद टीम के साथ जुड़े रहे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए भावुक मैसेज लिखा है। रिंकू सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिंकू के पिता लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे।

रिंकू ने किया इमोशनल पोस्ट

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने कहा, “मैंने इतने दिन कभी आपसे बात किए बिना नहीं बिताए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपके बिना आगे की जिंदगी कैसे गुजरेगी, लेकिन मुझे पता है कि मुझे अपने हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी।” उन्होंने आगे लिखा, “आपने मुझे सिखाया था कि ड्यूटी सबसे ऊपर होती है… इसलिए मैं मैदान पर सिर्फ़ आपके सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहा था।"


उन्होंने आगे लिखा, "अब जब यह सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप इस पल में मेरे साथ होते। आपकी कमी हर छोटे और बड़े पल में महसूस होगी। पापा, आपकी बहुत याद आएगी… बहुत।”

View this post on Instagram

A post shared by Rinku (@rinkukumar12)

कैंसर से पीड़ित थे रिंकू के पिता

जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान रिंकू चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपने पिता को देखने घर लौट आए थे। हालांकि परिवार के साथ समय बिताने के बाद उन्होंने टीम के साथ जुड़ने और टूर्नामेंट में वापस लौटने का फैसला किया। मैच के बाद दुखद खबर आई कि रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया, जिसके कारण उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तुरंत घर लौटना पड़ा।

इस कठिन समय के बावजूद रिंकू फिर से टीम के साथ जुड़कर राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया। वह जल्द ही वापस कैंप में लौट आए और वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।