Get App

Rinku Singh: 'आपके बिना जिंदगी कैसे...' वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रिंकू सिंह ने पिता को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए भावुक मैसेज लिखा है। रिंकू सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:22 PM
Rinku Singh: 'आपके बिना जिंदगी कैसे...' वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रिंकू सिंह ने पिता को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट
रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी

Rinku Singh: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। वहीं वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। इन मुश्किल हालातों के बावजूद टीम के साथ जुड़े रहे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए भावुक मैसेज लिखा है। रिंकू सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिंकू के पिता लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे।

रिंकू ने किया इमोशनल पोस्ट

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने कहा, “मैंने इतने दिन कभी आपसे बात किए बिना नहीं बिताए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपके बिना आगे की जिंदगी कैसे गुजरेगी, लेकिन मुझे पता है कि मुझे अपने हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी।” उन्होंने आगे लिखा, “आपने मुझे सिखाया था कि ड्यूटी सबसे ऊपर होती है… इसलिए मैं मैदान पर सिर्फ़ आपके सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहा था।"

उन्होंने आगे लिखा, "अब जब यह सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप इस पल में मेरे साथ होते। आपकी कमी हर छोटे और बड़े पल में महसूस होगी। पापा, आपकी बहुत याद आएगी… बहुत।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें