Get App

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन...न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगी जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है, जिसके लिए बीसीसीआई जल्द टीम का ऐलान करेगी। टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर सकते हैं। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज को लेकर चयनकर्ताओं के सामने कई ऑप्शन हैं, जिससे ये फैसला आसान नहीं होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 6:13 PM
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन...न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगी जगह
इन मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेलते नजर आ सकते हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बीसीसीआई कुछ ही दिनों में टीम का ऐलान करेगी। वहीं इन मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेलते नजर आ सकते हैं। अब ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं, इसलिए जब भी वे वनडे में उतरते हैं तो काफी चर्चा होती है। विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दिखा दिया कि उनका फॉर्म अब भी अच्छा है।

इसके अलावा उन खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी जो वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जो चोट के कारण पिछली साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच टी20 मुकाबले में उनको जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज किस खिलाड़ी को चुनना है ये बीसीसीआई के लिए आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन है रेस में

क्या ऋषभ पंत करेंगी वापसी

इसी बीच खबरें आ रही हैं कि ऋषभ पंत को टीम से पूरी तरह बाहर भी किया जा सकता है, जबकि उन्हें खुद को साबित करने के ज्यादा मौके नहीं मिले। गंभीर सड़क हादसे से वापसी के बाद पंत ने अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है, जो अगस्त 2024 में गौतम गंभीर के भारत के हेड कोच के रूप में पहले मैच के दौरान था। पंत 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला और टीम ने केएल राहुल को प्राथमिकता दी है। वहीं घरेलू क्रिकेट में भी पंत का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने अब तक चार विजय हजारे ट्रॉफी मैचों में सिर्फ 70 रन बनाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें