IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित-हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस खत्म, जानें क्या हैं नया अपडेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बीसीसीआई के COE ने अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को फिट घोषित कर दिया है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाए थे

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी। वहीं भारतीय टीम सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने फिट घोषित कर दिया है। दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस जांच पूरी होने के बाद उन्हें सीरीज में खेलने की मंजूरी मिल गई है। रोहित की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और आगामी मुकाबलों में उनका अनुभव भी अहम भूमिका निभा सकता है।

कब लगी थी चोट

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा दोनों को चोटों के कारण कुछ मुकाबलों से दूर रहना पड़ा था। हार्दिक पीठ से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे थे। वहीं रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की परेशानी से जूझ रहे थे। चोट की वजह से दोनों खिलाड़ियों ने हार्दिक 2 जून से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। अब फिटनेस क्लियरेंस मिलने से भारतीय टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी और फैंस भी उन्हें फिर से मैदान पर देखने के लिए एक्साईटेड हैं।


फिट हैं रोहित शर्मा

भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी हैमस्ट्रिंग चोट की जांच की गई, जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलने की अनुमति दे दी गई है। पीटीआई के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने रोहित शर्मा को पूरी तरह से क्लियर कर दिया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में चयन के समय रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम के साथ विशेष नोट जोड़ा गया था और बीसीसीआई ने साफ किया था कि उनका अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही तय होगा।

अफगानिस्तान ODI के लिए भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।