Get App

IND vs AFG: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी होंगे वनडे से बाहर? आया ये बड़ा अपडेट

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 6:26 PM
IND vs AFG: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी होंगे वनडे से बाहर? आया ये बड़ा अपडेट
आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाए थे

भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी एक मात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने तीसरे दिन पारी और 300 रनों से अफगानिस्तान को हराया। वहीं टेस्ट के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं।

बता दें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को टीम में जगह मिली है, लेकिन उनके खेलने पर अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा। टीम को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर जल्द मैदान पर लौटेंगे।

रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर क्या कहा

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत की जीत के बाद टीम इंड‍िया के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा, "मुझे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जो खबरें मुझे मिली हैं, उसके अनुसार दोनों खिलाड़ी फिट होकर टीम से जुड़ सकते हैं।" उन्होंने ये भी बताया कि वनडे टीम के खिलाड़ियों के लिए बुधवार को एक प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया जा सकता है, ताकि खिलाड़ी आगामी सीरीज की तैयारी कर सकें। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तीन दिन में मिली जीत से टीम को पहले वनडे मैच की तैयारी के लिए दो अतिरिक्त दिन मिल गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें