Rohit-Virat: अब कब टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे रोहित-विराट, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Rohit-Virat: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से हारने के साथ भारत का दौरा खत्म हो गया। इस सीरीज के खत्म होने के बाद से फैंस की नजर इस बात पर है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अगली बार भारतीय टीम की जर्सी में कब मैदान पर उतरेंगे। फैंस को रोहित और विराट को भारतीय जर्सी में देखने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 10:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टी20 ओर टेस्ट से रिटायमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। भारत के लिए इंग्लैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड से 2-1 से वनडे सीरीज भी हार गई। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फैंस के लिए ये सबसे अच्छी बात रही कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद से फैंस की नजर इस बात पर है कि रोहित और विराट अगली बार भारतीय टीम की जर्सी में कब मैदान पर उतरेंगे। आइए जानते हैं अब कब भारतीय जर्सी में मैदान पर उतरेंगे रोहित और कोहली।

रोहित-विराट के लिए होगा लंभा इंतजार

टी20 ओर टेस्ट से रिटायमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते हैं। ऐसे में दोनों दिग्गजों की अगली वापसी सीधे भारत की अगली वनडे सीरीज में होगी। इससे पहले भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज, श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मुकाबले और फिर एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है। इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को रोहित और विराट को दोबारा भारतीय जर्सी में देखने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।


वेस्टइंडीज के साथ होगी अगली सीरीज

भारत की अगली वनडे सीरीज अब सितंबर के आखिर में खेली जाएगी। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से एक साथ मैदान पर देखने के लिए फैंस को कुछ समय और इंतजार करना होगा। वनडे और टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएंगी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी। घरेलू सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगी।

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।