क्या 2027 वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट ले लेंगे रोहित शर्मा? पूर्व कप्तान के कोच ने कही ये बात

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 202 रन बनाए। रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने उनकी पारी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन ओपनर बताया। इसके साथ ही कोच ने बताया की वह कब रिटायरमेंट ले सकते हैं

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
Rohit Sharma: दिनेश लाड ने शनिवार को तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की शानदार पारी और भारत की जीत पर खुशी जताई

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज में रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 202 रन बनाए। भारत के पुर्व कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। वहीं रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने शनिवार को तीसरे वनडे में उनकी शानदार पारी और भारत की जीत पर खुशी जताई।

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि रोहित एक बेहतरीन ओपनर हैं और संभव है कि वह 2027 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने के बाद रिटायरमेंट ले लें।

दिनेश लाड ने क्या कहा


दिनेश लाड ने कहा, “आज रोहित ने जिस तरह बल्लेबाजी की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, वह वाकई देखने लायक था। मेरा मानना है कि वह 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेगा और उसके बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेगा।” लाड ने कहा कि, विराट कोहली को लेकर अक्सर गलतफहमियां होती हैं। पर्थ और एडिलेड में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद सिडनी में 74 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर बेहतरीन वापसी की।

विराट को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, “विराट को लेकर हर दिन कुछ न कुछ गलतफहमियां बन जाती हैं, लेकिन वह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी भी परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन कर सकता है। आज उसने जिस तरह खेला, वह काबिल-ए-तारीफ था। सचिन तेंदुलकर ने भी एक बार कहा था कि रोहित और विराट ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और अब दोनों को उन रिकॉर्ड्स के करीब देखना वाकई खुशी की बात है।”

रोहित-विराट दुबारा मैदान पर कब आएंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब 30 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम में वापसी करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। पहला मैच रांची में खेला जाएगा, दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।