Get App

Rohit Sharma: 'बस खेलना नहीं, ट्रॉफी भी जीतना है' वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा ने बताया अपना प्लान

रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे (ODI) फॉर्मेट में खेलते हैं और उनका टारगेट अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में अपना अधूरा सपना पूरा करना है। रोहित शर्मा अब अगली बार आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:02 PM
Rohit Sharma: 'बस खेलना नहीं, ट्रॉफी भी जीतना है' वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित शर्मा ने बताया अपना प्लान
रोहित ने साफ कहा कि उनका मकसद साल 2027 वर्ल्ड कप जीतना है

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिला चुके हैं। लेकिन आज भी रोहित शर्मा साल 2023 के वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार को भूल नहीं पाए हैं। साल 2023 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। ये हार भले ही दो साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है, लेकिन आज भी खिलाड़ियों और फैंस के दिल में ताजा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा, उस हार को स्वीकार करना उनके लिए आसान नहीं था और वह पल आज भी उन्हें याद है। रोहित ने साफ कहा कि उनका मकसद साल 2027 वर्ल्ड कप जीतना है।

वर्ल्ड कप को लेकर रोहित ने क्या कहा

आईसीसी इवेंट के दौरान बात करते हुए रोहित शर्मा ने खुलकर बताया कि वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए कितना खास है। उन्होंने कहा, “मैं जरूर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह मेरा हमेशा से सपना रहा है। मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उस समय न तो टी20 वर्ल्ड कप था और न ही आईपीएल, तब यही क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच होता था, जो हर चार साल में आता था। इसलिए उस एक ट्रॉफी की बहुत अहमियत थी और उसे जीतने की बेचैनी भी। और हां, मुझे सच में वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से कड़ी मेहनत करके उसे पाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें