Get App

IPL Final: आंखों में आंसू और पत्नी अनुष्का का साथ...जीत के बाद विराट कोहली ने किया ये बड़ा ऐलान

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 1:22 AM
IPL Final: आंखों में आंसू और पत्नी अनुष्का का साथ...जीत के बाद विराट कोहली ने किया ये बड़ा ऐलान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 18 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है।

IPL 2025 Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 18 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है। आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। क्रुणाल पंड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार के यादगार स्पैल के दम पर बेंगलुरु ने 190 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

फाइनल में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

जीत के बाद इमोश्नल हुए विराट

वहीं इस जीत के बाद विराट कोहली की आंखों में आंसू बहने लगे। आईपीएल में विराट कोहली को पहली बार इतना इमोशनल देखा गया। मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का से मुलाकात की और वो उनसे गले मिलकर रोने लगे। जीत के बाद विराट ने कहा कि, "यह जीत जितनी फैंस के लिए है, उतनी ही हमारी टीम के लिए भी। हमें 18 साल हो गए हैं इसका इंतजार करते हुए। मैंने इस टीम के लिए अपना सबकुछ दिया। मैंने अपना सबकुछ लगा दिया। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा। मैं जबतक आईपीएल खेलूंगा, आरसीबी के लिए ही खेलूंगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें