T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से दी मात, सुपर-8 में भारत से होगा पहला मुकाबला

SA vs UAE: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से मात दी

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 6:23 PM
Story continues below Advertisement
सुपर 8 में अब साउथ अफ्रीका की टीम 22 फरवरी को सुपर-8 में भारत से भिड़ेगी

SA vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने यूएई को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी यूएई टीम अपने अभियान का अंत अच्छे प्रदर्शन के साथ करना चाहती थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से मात दी है। वहीं अब साउथ अफ्रीका की टीम 22 फरवरी को सुपर-8 में भारत से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

यूएई के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए, जिसमें अलीशान शराफू ने सबसे अहम 45 रन जोड़े। पारी खत्म होते ही बारिश आ गई, जिससे गेम थोड़ी देर से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली। डेवाल्ड ब्रेविस 36 रन और रयान रिकेल्टन 30 रन ने तेज रन बनाकर जीत आसान कर दी। गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने किफायती प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए।

कैसी थी यूएई की पारी


यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम और आर्यांश शर्मा ने शुरुआत में तेज रन बनाने की कोशिश की, दोनों के बीच 27 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हुई। चौथे ओवर में कप्तान मुहम्मद वसीम को आउट हुए। पिछले मैचों में लगातार अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज सोहैब खान इस मैच में जूझते नजर आए। वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और अपने दूसरे स्पेल में कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए। अलीशान शराफू ने नंबर तीन पर उतरकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूती से पारी संभाली और कुछ गेंदें उनके हेलमेट पर भी लगीं, लेकिन वह डटे रहे। उन्होंने 38 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल थे। उन्हें दो बार कैच छूटने का फायदा भी मिला, लेकिन आखिरकार एनरिक नोर्त्जे की गेंद पर आउट हुए। यूएई ने साउथ अफ्रीका को 124 रन का टारगेट दिया।

साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर में जीता मुकाबला

बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और दक्षिण अफ्रीका को 123 रन का लक्ष्य मिला। शुरुआत में एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने 32 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन दोनों जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी। दोनों ने मिलकर ऐसी साझेदारी की कि दक्षिण अफ्रीका ने 40 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया और यूएई के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण पर हावी दिखे।

दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जीत की लय बनाए हुए है, जबकि यूएई टीम इस टूर्नामेंट से सीख लेकर वापसी कर रही है। अब प्रोटियाज की असली परीक्षा अहमदाबाद में भारत के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।