Axar Patel: 'मैं ये सब लोगों के लिए करता हूं...' जसप्रीत बुमराह के मैसेज पर अक्षर पटेल ने क्या कहा

Axar Patel: पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर नामीबिया को 18.2 ओवर में 116 रन पर ही रोक दिया। इस मैच में अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। एक विकेट तब मिला जब जसप्रीत बुमराह ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा और मलान क्रूगर 5 रन बनाकर आउट हो गए।

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था

भारत ने गुरुवार को ग्रुप ए के मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर नामीबिया को 18.2 ओवर में 116 रन पर ही रोक दिया। भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में अक्षर पटेल की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एक शानदार कैच लिया था। मैच के बाद संजना गणेशन के साथ बातचीत में अक्षर ने इस कैच के बारे में बात की। इसके साथ जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उनसे बातचीत के बीच बुमराह का एक खास मैसेज भी अक्षर को दिया।

संजना ने अक्षर को दिया बुमराह का मैसेज

इंटरव्यू के दौरान संजना गणेशन ने अक्षर पटेल को जसप्रीत बुमराह का एक मजेदार मैसेज दिया। संजना गणेशन ने आगे कहा, “जसप्रीत बुमराह ने मुझसे खास तौर पर आपसे एक सवाल पूछने को कहा है। उनका सवाल है, आप स्नैपचैट के इतने शौकीन क्यों हैं? यह सब कैसे शुरू हुआ? मैं तो बस मैसेंजर हूं।” इस पर अक्षर ने हंसते हुए जवाब दिया, “देखो, मैं ये सब लोगों के लिए करता हूं, ताकि उन्हें पता चले कि टीम के अंदर क्या चल रहा है।”


अक्षर ने संजना को दिया मैसेज

अक्षर ने मजाक में आगे कहा, “जसप्रीत किसी और की फीड पर आने के लिए मानता ही नहीं, इसलिए मुझे उसे किसी तरह लाना पड़ा। और अब वही मेरे बारे में शिकायत कर रहा है।” फिर अक्षर ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब आप उसे मेरी तरफ से मैसेज देना, अब मेरी बारी है।” इस पर गणेशन ने हंसते हुए कहा, “तुम दोनों एक ही टीम में हो, फिर मुझे ही मैसेज क्यों पहुंचाना पड़ रहा है?”

बुमराह ने लिया शानदार कैच

इस मैच में अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। एक विकेट तब मिला जब जसप्रीत बुमराह ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा और मलान क्रूगर 5 रन बनाकर आउट हो गए। । अक्षर ने कहा, “जब गेंद हवा में गई तो मुझे भरोसा था कि कैच हो जाएगा, लेकिन आखिरी पल में लगा कि गेंद थोड़ी दूर जा रही है और जस्सी वहां तक नहीं पहुंच पाएंगे। आप टीवी पर मेरा रिएक्शन भी देख सकते हैं, लेकिन आखिर में जसप्रीत ने शानदार कैच पकड़ लिया।”

उन्होंने हंसते हुए कहा, “अब मुझे ये बात लंबे समय तक सुननी पड़ेगी, ‘देखो, मैंने तुम्हारी गेंद पर कैसा कैच पकड़ा!’” ऑलराउंडर ने आगे जोड़ा, “मैं तैयार हूं, कुछ दिन तक तो ये सुनना ही पड़ेगा।” अक्षर ने बुमराह के कैच की काफी तारीफ भी की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।