Vaibhav Sooryavanshi: मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, अब इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने की एक मैच में ड्रॉप करने की मांग

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी राय रखी है। मांजरेकर ने कहा कि अगर वो टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होते, तो वैभव को अगले मैच से बाहर रखते। बता दें श्रीलंका ए के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशन हालंबगे के बीच हुई नोकझोंक हो गई थी

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जब सूर्यवंशी मैदान से बाहर लौट रहे थे उसी समय श्रीलंका ए के फील्डर विशन हलंबगे ने कथित तौर पर उन्हें स्लेजिंग की

भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपने बल्लेबाजी से नहीं बल्कि मैदान पर हुई बहस की वजह से काफी चर्चा में हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशन हालंबगे के बीच हुई नोकझोंक हो गई थी। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी राय रखी है। मांजरेकर ने कहा कि यदि वह टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होते, तो अनुशासन का संदेश देने के लिए वैभव को अगले मैच से बाहर रखने पर विचार करते। सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

संजय मांजरेकर ने किया पोस्ट

संजय मांजरेकर ने कहा कि क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा और भावनाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन खिलाड़ियों को हर हाल में खेल भावना का पालन करना चाहिए। संजय मांजरेकर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "अगर मैं इंडिया A का कोच या मैनेजर होता तो मैं वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच से बाहर रखता। सिर्फ उसे ये बताने के लिए कि मैदान पर मारपीट करना ठीक नहीं है। चाहे जो भी उकसावा हो।"


क्या हुआ था मैदान पर

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलम्बगे के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बीच-बचाव करने के लिए अन्य खिलाड़ियों को आना पड़ा। क्रिकबज के मुताबिक, हालंबगे ने सूर्यवंशी से कहा, “घर जाओ, ये IPL नहीं है।”

उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है प्रदर्शन

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई-नेशन सीरीज में अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में भी उन्हें कुछ जीवनदान मिले, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने का फायदा नहीं उठा सके और 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तेज शुरुआत के संकेत दिखाने के बावजूद वह अपनी पारी को लंबे समय तक नहीं खींच पाए। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक खेले गए मुकाबलों में वह अर्धशतक तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टीम में मिली जगह

वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इस चयन के साथ उन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा। पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया था और कई यादगार पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।