Get App

क्या LSG का साथ छोड़ेंगे ऋषभ पंत? लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी

Rishabh Pant: ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। खराब प्रदर्शन के बाद ये चर्चा शुरू हो गई थी कि एलएसजी की टीम ऋषभ पंत को रिलीज कर सकती है। वहीं अब टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 9:30 PM
क्या LSG का साथ छोड़ेंगे ऋषभ पंत? लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी
पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन से पहले ही टीम ने उन्हें रिटेन कर लिया था।

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का ये सीजन काफी अहम होने वाला है। साल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर टीम में शामिल किया था।

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। खराब प्रदर्शन के बाद ये चर्चा शुरू हो गई थी कि एलएसजी की टीम ऋषभ पंत को रिलीज कर सकती है। पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन से पहले ही टीम ने उन्हें रिटेन कर लिया था। वहीं अब टीम के मालिक संजीव गोयनका ने पंत का समर्थन करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी का उन्हें बाहर करने का कोई इरादा नहीं है।

गोयनका ने क्या कहा

संजीव गोयनका ने स्पोर्ट्स तक से कहा, "अगर किसी कप्तान को उसके चार प्रमुख गेंदबाज ही नहीं मिलते, तो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है? इसलिए हमें ये समझना होगा कि उसके पास वास्तव में कितने रिसोर्स थे। मुझे उस पर पूरा भरोसा है। जब लोग यह अंदाजा लगाते हैं कि ऋषभ को रिटेन किया जाएगा या नहीं, तो मैं बस इसे देखकर हंस देता हूं। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शायद सिर्फ व्यूज़ के लिए ऐसी बातें करते हैं; संजीव गोयनका एक आसान निशाना बन जाते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें