IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स छोड़ CSK में क्‍यों शामिल हुए संजू सैमसन? खुद किया खुलासा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले साल ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से सीएसके ने खरीदा था। हाल ही में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से अलग होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
Sanju Samson: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 11 आईपीएल सीजन खेले हैं

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं आईपीएल 2026 में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स (RR) छोड़कर सीएसके जॉइन किया था। इस खबर को सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए थे। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन सीएसके के लिए गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। हाल ही में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से अलग होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स

PTI से बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा, "मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ दिया क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है।" उन्होंने कहा कि पुराने टीम के खिलाफ खेलने पर इमोशन जरूर जुड़ी रहती हैं, लेकिन वह मैदान पर इन भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे।


इमोशंस के बारे में ज्यादा नहीं सोचता

संजू सैमसन ने कहा, "यह मेरे लिए नई सिचुएशन है। आईपीएल में खेलने के बाद पहली बार ऐसा होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा। जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं इमोशंस के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, गेम खुद सब तय करता है। लेकिन मैच से पहले और बाद में, जब पुरानी टीम से सामना होता है, तो कई ऐसे खिलाड़ी मिलते हैं जिनके साथ हमने करियर की शुरुआत में खेला था, साथ ही मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ भी होता है।"

उन्होंने आगे कहा "उन सभी के लिए मेरे मन में हमेशा सम्मान और प्यार रहेगा। लेकिन हर खिलाड़ी का एक समय होता है और मेरा समय राजस्थान के साथ खत्म हो गया था। मुझे लगा आगे बढ़ना सही है, इसलिए अब यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। अगर मैं राजस्थान के खिलाफ खेलूंगा, तो पूरी खुशी और उत्साह के साथ खेलूंगा।"

आरआर के लिए 11 सीजन खेल चुके हैं संजू

संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 11 आईपीएल सीजन खेले हैं और वह टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वह 2013 से 2015 तक भी इस टीम का हिस्सा थे, इसके बाद 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) से जुड़े और फिर दोबारा राजस्थान में लौट आए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।