Get App

'अब दो महीने तक एक ही टीम...' धोनी के साथ आईपीएल 2026 खेलने को लेकर संजू सैमसन कही अपनी दिल की बात

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले आरआर और सीएसके के बीच हुए ट्रेड में सैमसन को खरीदा था। संजू सैमसन के लिए सीएसके आईपीएल की तीसरी टीम होगी। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:04 PM
'अब दो महीने तक एक ही टीम...' धोनी के साथ आईपीएल 2026 खेलने को लेकर संजू सैमसन कही अपनी दिल की बात
आईपीएल 2026 में इस बार संजू सैमसन सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। बीसीसीआई ने पहले 20 मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। वहीं बाकि के मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। वहीं आईपीएल 2026 में इस बार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए ट्रेड में सैमसन को करीब 18 करोड़ रुपये में चेन्नई की टीम में शामिल किया गया था।

संजू सैमसन के लिए सीएसके आईपीएल की तीसरी टीम होगी। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। सैमसन ने कहा कि एमएस धोनी का उनके करियर पर हमेशा अच्छा असर रहा है और उनके साथ समय बिताकर खेल से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

चेन्नई की ओर से खेलने पर क्या कहा

संजू सैमसन ने PTI से कहा, “मैंने माही भाई से पहले भी कई बार बात की है और भारतीय टीम में उन्हें करीब से देखा है, लेकिन यह पहली बार होगा जब हम लगभग दो महीने एक साथ बिताएंगे, इसलिए मैं काफी एक्साईटेड हूं।” सैमसन ने आगे कहा, “जब भी वह मुझे कॉल करते हैं या मुझसे बात करते हैं, तो उसका मुझ पर हमेशा पॉजिटिव असर होता है। अब दो महीने तक एक ही टीम में उनके साथ रहने का मौका मिलेगा, जो मेरे लिए खास होगा। जिस तरह से वह खेल को समझते हैं, उसे करीब से देखना और उससे सीखना मेरे लिए एक शानदार मौका है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें