Get App

Suryakumar Yadav: टी20 की कप्तानी से कट सकता है सूर्यकुमार यादव का पत्ता? ये खिलाड़ी रेस में हैं शामिल

Suryakumar Yadav: खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट टी20 की कप्तानी में बदलाव कर सकती है। टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहा ये खिलाड़ी सूर्या की जगह ले सकता है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 09, 2026 पर 3:02 PM
Suryakumar Yadav: टी20 की कप्तानी से कट सकता है सूर्यकुमार यादव का पत्ता? ये खिलाड़ी रेस में हैं शामिल
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारतीय टीम की टी20 कप्तानी के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम की नजर आने वाले बड़े टूर्नामेंट पर है। 2028 टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट अब भविष्य की तैयारी में जुट गया है। इस समय टी20 की कमान सूर्यकुमार संभाल रहे हैं, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट टी20 की कप्तानी में बदलाव कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव की हालिया खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र के बीच कई नए खिलाड़ियों के नाम कप्तानी की रेस में सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टी20 टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथों में जाती है। जानें कौन सी खिलाड़ी लेगा सूर्या की जगह

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारतीय टीम की टी20 कप्तानी के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की चयन समिति संजू सैमसन की लगातार अच्छे प्रदर्शन करने की क्षमता, शांत स्वभाव और टी20 फॉर्मेट में उनकी नेतृत्व क्षमता से काफी प्रभावित है। इसी वजह से उन्हें भविष्य में भारतीय टीम की टी20 कप्तानी के लिए मजबूत ऑप्शन माना जा रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें