Get App

'जब भी सुबह उठता हूं तो...' टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन पर संजू सैमसन ने कही ये बात

संजू सैमसन ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ पांच मैचों में 321 रन बनाए। सैमसन को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला। संजू सैमसन ने कहा कि भारत को ट्रॉफी जीते हुए सात दिन हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि यह सब सच में हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 9:14 PM
'जब भी सुबह उठता हूं तो...' टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन पर संजू सैमसन ने कही ये बात
संजू सैमसन ने कहा कि भारत को ट्रॉफी जीते हुए सात दिन हो चुके हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला। हाल ही में संजू सैमसन बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स समारोह में शामिल हुए। संजू सैमसन ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दौरान उनका ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा था। लेकिन सुपर-8 में जब उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ओपनिंग करने के लिए कहा गया, तो उनकी सोच बदल गई। इसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से ज्यादा टीम के लिए बेहतर खेलने पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

सैमसन ने क्या कहा

संजू सैमसन ने दिल्ली में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स समारोह में कहा, “मैं कुछ खास करना चाहता था, लेकिन बीच में मेरी लय टूट गई। फिर अचानक टीम ने मुझसे आकर योगदान देने को कहा और उसी समय मेरी सोच बदल गई। उससे पहले न्यूजीलैंड सीरीज में मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर था, लेकिन वर्ल्ड कप में मेरा फोकस पूरी तरह टीम पर था। मैंने सोचा कि टीम को मुझसे क्या चाहिए। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से ही सब चाहते थे कि मैं टीम के लिए योगदान दूं। "

'टीम को मेरी जरूरत है'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें