Get App

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को रिप्लेस करेगी स्कॉटलैंड? बोर्ड ने दिया रिएक्शन

2026 के T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर असमंजस अब तीसरे हफ्ते तक खिंच गया है। अगर आखिर में बांग्लादेश अपनी टीम को भारत भेजने का फैसला नहीं करता, तो ICC को उसकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल करना पड़ेगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 4:02 PM
T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को रिप्लेस करेगी स्कॉटलैंड? बोर्ड ने दिया रिएक्शन
बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेस करने की खबरो स्कॉटलैंड ने अपना रिएक्शन दिया है

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में गिनती के दिन बचे हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच की खींचतान अभी तक खत्म नहीं हुई है। 2026 के T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर असमंजस अब तीसरे हफ्ते तक खिंच गया है। अगर आखिर में बांग्लादेश अपनी टीम को भारत भेजने का फैसला नहीं करता, तो ICC को उसकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड को सबसे मजबूत और व्यावहारिक विकल्प माना जा रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आाया है। बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेस करने की खबरो स्कॉटलैंड ने अपना रिएक्शन दिया है।

आईसीसी ने नहीं किया संपर्क

BBC Sport की रिपोर्ट के अनुसार, "इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अभी तक क्रिकेट स्कॉटलैंड से कोई संपर्क नहीं किया है और न ही स्कॉटिश बोर्ड ने खुद आगे बढ़ने की कोशिश की है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि स्कॉटलैंड के अधिकारी जानबूझकर दूरी बनाए हुए हैं, ताकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में मौजूद अपने साथियों के प्रति सम्मान दिखाया जा सके।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें