T20 World Cup: 'हमें खिलाड़ियों से बहुत हमदर्दी...' बांग्लादेश को लेकर स्कॉटलैंड टीम के मार्क वॉट ने दिया बड़ा बयान

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। स्कॉटलैंड अपना पहला मैच 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। आखिरी समय पर शामिल होने के कारण तैयारी का समय कम मिलने पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मार्क वॉट ने अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
स्कॉटलैंड की टीम को इटली, नेपाल, वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के साथ ग्रुप C में रखा गया है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें को कुल 5 ग्रुप में बांटा गया है। टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड की एंट्री हुई है। स्कॉटलैंड की टीम को इटली, नेपाल, वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के साथ ग्रुप C में रखा गया है। स्कॉटलैंड अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। क्वालिफिकेशन से चूकने और ICC द्वारा बांग्लादेश की जगह शामिल किए जाने के बाद स्कॉटलैंड जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।

बांग्लादेश की जगह आखिरी समय पर शामिल किए जाने के कारण टीम को तैयारी का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया, इस अब स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मार्क वॉट ने अपना रिएक्शन दिया है।

'बांग्लादेश के खिलाड़ियों से हमदर्दी'


मैच से पहले प्रेस कॉन्फेंस में बोलते हुए मार्क वॉट ने कहा, “हमें बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए बहुत हमदर्दी है, लेकिन हम पूरी तरह मानते हैं कि हमें यहां होना चाहिए। हमें भरोसा है कि हम अपने से ऊंची रैंक वाली टीमों को भी हरा सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए इस टूर्नामेंट में हमें बुलाए जाने पर कोई सवाल नहीं उठता। हम पूरी तरह तैयार हैं।”

वर्ल्ड कप का हिस्सा बन काफी खुश

मार्क वॉट ने कहा कि अचानक हुए इस बदलाव की वजह से टीम को आखिरी समय में अपनी तैयारी करनी पड़ी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि अब खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। मार्क वॉट ने कहा, “इस समय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और उनके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। दस दिन पहले तक वे खाली बैठे थे और अब भारत में वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, जो उनके लिए बेहद खास है।” उन्होंने आगे कहा, “हम सभी यहां आकर बहुत उत्साहित हैं और पूरी तरह खेलने के लिए तैयार हैं।”

टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड की पूरी टीम: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।