Shahid Afridi: 'मैं उसको मर्द मानता हूं, फेस टू फेस करे बात', इरफान पठान के 'डॉग मीट' वाले बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी

Irfan Pathan: एक इंटरव्यू में इरफान पठान ने 2006 के पाकिस्तान दौरे का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि कराची से लाहौर जाते समय फ्लाइट में अफरीदी ने उनके बाल बिगाड़ते हुए पूछा था, 'कैसे हो बच्चे?' इरफान को यह बात पसंद नहीं आई थी

अपडेटेड Sep 20, 2025 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
इरफान ने अफरीदी की तरफ इशारा करते हुए तंज कसा था कि 'इन्होंने डॉग मीट खा लिया है, तभी इतनी देर से भौंक रहे हैं

Shahid Afridi: क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता तो पुरानी है, लेकिन फिलहाल दो पूर्व खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में इरफान पठान ने 2006 के पाकिस्तान दौरे का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। भारतीय ऑलराउंडर के 'डॉग मीट' वाले बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इरफान पर जमकर हमला बोला है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये मामला।

पहले जानिए इरफान पठान ने क्या कहा था?


एक इंटरव्यू में इरफान पठान ने बताया था कि कराची से लाहौर जाते समय फ्लाइट में अफरीदी ने उनके बाल बिगाड़ते हुए पूछा था, 'कैसे हो बच्चे?' इरफान को यह बात पसंद नहीं आई थी। इरफान ने अपने बगल में बैठे अब्दुल रज्जाक से मजाकिया अंदाज में पूछा कि यहां किस तरह का मीट मिलता है, और फिर अफरीदी की तरफ इशारा करते हुए तंज कसा था कि 'इन्होंने डॉग मीट खा लिया है, तभी इतनी देर से भौंक रहे हैं।'

अब अफरीदी ने दिया ये जवाब

इस घटना के बारे में पहली बार बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के 'समा टीवी' पर कहा कि इरफान झूठ बोल रहे हैं। अफरीदी ने कहा कि अब्दुल रज्जाक ने भी इस तरह की किसी बातचीत से इनकार किया है। इसके बाद उन्होंने इरफान पर सीधा हमला बोला। अफरीदी ने कहा, 'मैं उसको मर्द मानता हूं जो सामने खड़ा होकर बात करे। वह मेरे पीछे बात करता रहे। मैं इस झूठ का क्या जवाब दूं।' उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से वो ये साबित करना चाहते हैं कि वो कितने महान भारतीय हैं और मैं पाकिस्तानियों के खिलाफ कितना हूं। बेचारा वो अपनी पूरी जिंदगी यही साबित करने में बिताएगा कि वो कितना महान भारतीय है।'

अफरीदी ने इरफान की गेंदबाजी पर भी तंज कसते हुए कहा कि इरफान को इसीलिए मौका मिला क्योंकि उस समय भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज नहीं थे और 120-125 की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को भी खेलने का मौका मिल गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।