भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। क्रिकेटर ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर ये खुशखबरी फैंस को दी है। शेयर की गई फोटो में कपल के हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है। फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों की लाइन लग गई है।
