Shivam Dube: 'परेशान था...इसलिए ट्रेन में', वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे ने अब खोला ये बड़ा राज

शिवम दुबे ने बताया कि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह अपने परिवार से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे और इंतजार नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने टीम के साथ फ्लाइट लेने के बजाय अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से जाना चुना

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
शिवम अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ थर्ड एसी कोच में सफर किया

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में ऑलराउंडर शिवम दुबे का अहम रोल था। वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दूबे अपने परिवार और बच्चों से मिलने के लिए इतने एक्साईटेड थे, कि वो फ्लाइट का इंतजार करने के बजाय ट्रेन से ही घर के लिए निकल गए। ट्रेन में यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी पहचान भी छिपाकर रखी। वहीं हाल ही में एक इंवेट में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बताया कि उन्होंने फ्लाइट की जगह ट्रेन से यात्रा क्यों किया।

शिवम दुबे ने बताया कि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह अपने परिवार से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे और इंतजार नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने टीम के साथ फ्लाइट लेने के बजाय अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से जाना चुना। शिवम अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ थर्ड एसी कोच में सफर किया और बताया कि वह सुबह जल्दी इसलिए निकल गए ताकि जल्द से जल्द अपने पिता और बच्चों से मिल सकें।

'वेट नहीं हो रहा था'


एक इवेंट में बात करते हुए शिवम दुबे ने बताया कि "घर जाकर मुझे अपने बच्चे और अपने पापा से मिलने की काफी एंग्जायटी हो रही थी। इसलिए मैं सुबह-सुबह घर चला आया। वेट, ही नहीं हो रहा था।" वहीं ट्रेन में सफर करने के दौरान टीटी ने उनकी बर्थ की तरफ देखा और पूछा, “शिवम दुबे? वह कौन है, एक क्रिकेटर?” तो हालात संभालने के लिए उनकी पत्नी ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं, नहीं, वो यहां कैसे होगा।”

दुबे ने सुबह पकड़ी ट्रेन

शिवम दुबे ने कोशिश की कि उनकी यात्रा पर ज्यादा ध्यान न जाए, इसलिए उन्होंने बहुत साधारण तरीके से सफर किया। भीड़ से बचने के लिए उन्होंने सुबह 5:10 बजे की ट्रेन पकड़ी और चढ़ने से पहले आखिरी समय तक कार में ही बैठे रहे। लोगों की नजरों से बचने के लिए उन्होंने टोपी, फेस मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहन ली ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। सफर के दौरान वह ज्यादातर समय अपनी सीट की ऊपर वाली बर्थ पर आराम करते रहे और बिना किसी हलचल के यात्रा पूरी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।