T20 World Cup: भारत की धमाकेदार जीत को पचा नहीं पा रहे शोएब अख्तर, BCCI को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, 'भारत की हालत उस अमीर बच्चे जैसी है जो मोहल्ले के गरीब बच्चों को बुलाता है कि 'आओ क्रिकेट खेलें', लेकिन जीतना सिर्फ उसने ही है। आज के दौर में सिर्फ 4 टीमें प्रतिस्पर्धी बची हैं और भारत उन्हें स्कूल के बच्चों की तरह हराकर ट्रॉफी उठा लेता है

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है।

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। अहमदाबाद की धरती पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया और लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बनी। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया से टीम इंडिया को बधाई मिल रही है। हांलाकि फाइनल में टीम इंडिया की ऐसी परफॉर्मेंस देख पाकिस्तानी खिलाड़ियों और वहां के लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शोएब अख्तर को लगी मिर्ची

वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, 'भारत की हालत उस अमीर बच्चे जैसी है जो मोहल्ले के गरीब बच्चों को बुलाता है कि 'आओ क्रिकेट खेलें', लेकिन जीतना सिर्फ उसने ही है। आज के दौर में सिर्फ 4 टीमें प्रतिस्पर्धी बची हैं और भारत उन्हें स्कूल के बच्चों की तरह हराकर ट्रॉफी उठा लेता है।' अख्तर ने मैच के बाद कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है। हालांकि, उन्होंने बाद में भारत के घरेलू सिस्टम और मेरिट पर खिलाड़ियों के चयन की तारीफ भी की। पाकिस्तान के शो ‘गेम ऑन है’ में शोएब अख्तर ने ये सारी बातें कीं।


भारत का कमाल का प्रदर्शन 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भारत की जीत पचा नहीं पा रहे हों। बता दें कि, भारतीय टीम का प्रदर्शन हाल के वर्षों में बेहद शानदार रहा है। भारत ने लगातार तीन साल में तीन बड़े ICC खिताब जीते हैं — 2024 का T20 वर्ल्ड कप, 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का T20 वर्ल्ड कप। यह भारत का तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब भी है। साथ ही भारत लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। खास बात यह भी है कि पहली बार किसी टीम ने अपने ही देश में T20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं पाकिस्तान का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में खास नहीं रहा। टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई। पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान केवल श्रीलंका को ही हरा पाया, जो फुल मेंबर टीमों में उनकी इकलौती जीत रही। इसके अलावा कोलंबो में खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 61 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।