Shreyas Iyer: ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म करने के बाद भारत अब साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैच की शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता के इर्डन गार्डन में होगी। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान भी जल्द ही होगा। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर वनडे टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। बता दें श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे वनडे मैच में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
