Shreyas Iyer Injury: ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे अय्यर...जान पर भी था खतरा! जानें अब कैसी है खिलाड़ी की हालत

Shreyas Iyer Health Update: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी (श्रेयस अय्यर) हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने फोन पर हमें जवाब दिया है। इसका मतलब है वह बिल्कुल ठीक हैं। जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 10:12 AM
Shreyas Iyer Health Update: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Shreyas Iyer Health Update: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैअय्यर की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 30 साल के अय्यर ICU से बाहर आ गए है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते समय श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। इस समय उनका इलाज चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते हुए उनको बाईं पसली में चोट लगी थी, जिससे ब्लड क्लॉटिंग हो गई थी।

हेल्थ पर आया ये अपडेट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी (श्रेयस अय्यर) हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने फोन पर हमें जवाब दिया है। इसका मतलब है वह बिल्कुल ठीक हैं। जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी। अब चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल अय्यर अभी भी अस्पताल में हैं और पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे अय्यर

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का शानदार रनिंग कैच पकड़ने के लिए आगे की ओर डाइव लगाई। कैच लेने के तुरंत बाद वे ज़मीन पर गिर पड़े और तेज़ दर्द में नजर आए। टीम इंडिया के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और जांच के बाद अय्यर को ड्रेसिंग रूम में वापस ले जाया गया, जहां वे दर्द से कराह रहे थे। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही अय्यर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में पता चला कि उन्हें स्प्लीन में चोट लगी है।


ऑब्जर्वेशन में हैं टीम इंडिया के उपकप्तान

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर की हालत अब स्थिर है, लेकिन अगर टीम डॉक्टर और फिजियो ने समय पर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया होता, तो मामला जानलेवा साबित हो सकता था। सूत्र ने यह भी बताया कि अय्यर पिछले कुछ दिनों से ICU में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने अंदरूनी ब्लीडिंग का पता लगाया है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उन्हें 2 से 7 दिन तक निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा जाएगा। सूत्र के मुताबिक, “श्रेयस ICU में हैं और रिपोर्ट आने के बाद अंदरूनी खून बहने (इंटरनल ब्लीडिंग) की पुष्टि हुई थी। इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती किया। उनकी रिकवरी पर निर्भर करते हुए, उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा, ताकि संक्रमण फैलने से बचाया जा सके।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।