Get App

Shreyas Iyer Injury: ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, इंजरी को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Shreyas Iyer Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में फिल्डिंग करते समय भारत के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी । हांलाकि अब उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट के अनुसार, “श्रेयस अय्यर की हालत फिलहाल फिलहाल स्थिर बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 10:52 PM
Shreyas Iyer Injury: ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, इंजरी को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
Shreyas Iyer Injury: एक कैच लेने के लिए अय्यर ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए छलांग लगा दी थी जिससे वो जमीन पर गिर गए और उनकी बाएं पसली में चोट लग गई

भारतीय मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। श्रेयस अय्यर अब खतरे से बाहर हैं, वो भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान कैच लेते समय घायल हो गए थे। उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें ICU से निकाल दिया गया है। क्रिकबज की सोमवार (27 अक्टूबर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 वर्षीय श्रेयस अय्यर, जो इस समय भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान हैं, तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

सामने आई ये जानकारी 

रिपोर्ट के अनुसार, “श्रेयस अय्यर की हालत फिलहाल फिलहाल स्थिर बनी हुई है। BCCI ने टीम के डॉक्टर को उन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं और माना जा रहा है कि 30 वर्षीय अय्यर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।” रिपोर्ट में आगे बताया गया है, “उनके कुछ स्थानीय दोस्त सिडनी में उनके साथ हैं। वीज़ा की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके परिवार का एक सदस्य मुंबई से सिडनी जा सकता है। हालांकि, वीकेंड होने की वजह से आवेदन में थोड़ी देरी हो गई।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें