Shreyas Iyer: दो महीने बाद टीम इंडिया में इस धुरंधर खिलाड़ी की होने जा रही वापसी...आई ये बड़ी खबर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अय्यर को चोट लगी थी

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 8:01 PM
Story continues below Advertisement
श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर अच्छी खबरें मिल रही हैं

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। तीन मैचों की सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने नेट पर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। वहीं श्रेयस अय्यर 2 जनवरी को जयपुर पहुंचकर मुंबई की विजय हजारे ट्रॉफी टीम के साथ जुड़ेंगे और 3 व 6 जनवरी को होने वाले मैच खेलेंगे। इसके बाद वह 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के साथ शामिल हो जाएंगे।

वहीं अभी श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर 2 जनवरी को जयपुर पहुंचकर मुंबई की विजय हजारे ट्रॉफी टीम से जुड़ेंगे। वह 3 और 6 जनवरी को होने वाले मुकाबलों में खेलेंगे। इसके बाद 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में चुने जाने की संभावना है।

कब करेंगे अय्यर वापसी

TOI से बात करते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया, "श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर अच्छी खबरें मिल रही हैं। उनके 3 और 6 जनवरी को मुंबई के लिए उनके दो मैच खेलने की पूरी संभावना है। फाइनल शेड्यूल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करेगा, लेकिन जयपुर में इन मुकाबलों में उनके खेलने के संकेत अच्छे हैं।" इससे पहले आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि, अय्यर ने 23 दिसंबर को मुंबई में करीब एक घंटे तक बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद वे आगे की जांच के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट


श्रेयस अय्यर कुछ महीनों से इंजरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं। बता दें ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तीसरे वनडे मैच में अय्यर पसलियों में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनको ICU तक में भर्ती होना पड़ा था। अभी अय्यर पूरी तरह से ठीक है। वहीं चोट की वजह से अय्यर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI से बाहर हो गए थे। भारत की अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होनी है, जबकि टीम का ऐलान 2 या 3 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए विराट-रोहित को मिली थी कितनी सैलरी? एक मुकाबले में मिलती है इतन सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।