वर्ल्ड कप 2027 में विराट-रोहित के खेलने को लेकर सस्पेंस खत्म! कप्तान का बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि भारतीय टीम ने 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि टीम के सही कॉम्बिनेशन को लेकर विराट कोहली के साथ लगातार चर्चा हो रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 10:09 PM
अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की बढ़ती उम्र को लेकर लगातार चर्चा हो रही है

इंग्लैंड और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। वहीं ये सीरीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी अभी से कर रही है। उन्होंने बताया कि वह विराट कोहली के साथ मिलकर टीम के सही कॉम्बिनेशन पर लगातार बात कर रहे हैं।

गिल के मुताबिक, विराट का अनुभव टीम के लिए बहुत अहम है और आने वाले विश्व कप की तैयारियों में उनकी भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

वर्ल्ड कप को लेकर कर रहे तैयारी


इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने बताया कि वह 2027 वनडे विश्व कप को लेकर विराट कोहली के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "दो दिन पहले ही हमारी 2027 विश्व कप की तैयारियों को लेकर बातचीत हुई थी। हमने टीम के संयोजन पर विचार किया और यह भी चर्चा की कि कौन-कौन से खिलाड़ी भविष्य में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। साथ ही यह भी देखा कि कौन सा खिलाड़ी किस भूमिका में टीम के लिए सबसे बेहतर रहेगा, भले ही वह अभी टीम का हिस्सा न हो।"

रोहित-विराट ने किया शानदार प्रदर्शन

अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की बढ़ती उम्र को लेकर लगातार चर्चा हो रही है, लेकिन शुभमन गिल ने कहा कि, दोनों खिलाड़ी अब भी भारतीय वनडे टीम के लिए बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले 10 साल से भारतीय बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं। दोनों आज भी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके पास जो अनुभव और खेल की समझ है, वह टीम के लिए बहुत मूल्यवान है। हमने वर्षों से देखा है कि उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।"

भविष्य की योजना का हिस्सा है विराट

शुभमन गिल के बयान से साफ पता चलता है कि विराट कोहली अभी भी भारतीय टीम की भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में विराट ने कहा था कि वह ऐसी टीम में नहीं खेलना चाहते, जहां उन्हें बार-बार खुद को साबित करना पड़े। ऐसे में गिल का उनके साथ टीम की रणनीति पर चर्चा करना दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट विराट के अनुभव और सलाह को काफी महत्व दे रहा है।

कोहली का रिकॉर्ड

भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली नेतृत्व की भूमिका में कम नजर आए थे, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए 95 मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से 65 मैचों में भारत को जीत मिली। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 68.42 रहा, जो एक से अधिक वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सभी कप्तानों में सबसे बेहतर माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।