IPL 2026: हर्षित राणा की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी! रिप्लेसमेंट पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच खबर है कि सिमरजीत सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स में चोटिल हर्षित राणा की जगह मौका मिल सकता है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
सिमरजीत सिंह को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में मौका मिल सकता है

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें आईपीएल की ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेगी। टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने आईपीएल के शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं आईपीएल से पहले केकेआर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में मौका मिल सकता है। सिमरजीत सिंह को चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

हर्षित की ले सकते हैं जगह

कश्मीर स्पोर्ट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर ने ट्रायल के लिए छह तेज गेंदबाजों को बुलाया था, जिनमें दिल्ली के सिमरजीत सिंह ने अपने प्रदर्शन से टीम के कोचिंग स्टाफ को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फ्रेंचाइजी के माहौल को पहले से समझना भी उनके चयन में मददगार साबित हुआ।


चेन्नई के खिलाफ किया था डेब्यू

तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और टीम की ओर से खेले 10 मैचों में 9 विकेट हासिल किए। इसके बाद 2025 की नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा, लेकिन सपाट पिचों पर उन्हें खास सफलता नहीं मिली। उस सीजन में उन्होंने चार मैच खेले और दो विकेट लिए, जहां उनका औसत 70.50 और इकॉनमी रेट 14 से ज्यादा रहा। तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले सिमरजीत सिंह 140 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंद डालने के लिए जाने जाते हैं और उनकी यॉर्कर भी काफी प्रभावी मानी जाती है।

आसान नहीं होगा हर्षित की जगह लेना

अगर सिमरजीत सिंह टीम में शामिल होते हैं तो सिंह के लिए हर्षित राणा की जगह लेना आसान नहीं होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्काउटिंग विभाग की खोज रहे हर्षित ने टीम के 2024 के खिताबी अभियान में शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट लिए थे, जो उस सीजन में किसी अनकैप्ड गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट थे। हर्षित एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो पारी के हर चरण में गेंदबाजी कर सकते हैं, गेंद को स्विंग कराने के साथ डेथ ओवरों में भी कई तरह की वेरिएशन इस्तेमाल करते हैं। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें पहली बार भारत की टीम में सभी फॉर्मेट के लिए मौका मिला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।