RCB vs DC Final: आरसीबी ने रचा इतिहास, दिल्ली को हरा दूसरी बार जीता WPL का खिताब

RCB vs DC Final: स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में अपना दूसरा विमेंस प्रीमियर का खिताब जीता। स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी के दम पर RCB ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 11:27 PM
Story continues below Advertisement
स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए (photo: BCCI)

RCB vs DC Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है। RCB ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने 6 विकेट से हरा दिया। बता दें कि दिल्ली ने फाइनल में 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था लेकिन आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉने की ताबड़तोड़ पारी ने दिल्ली के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। इससे पहले साल 2024 में आरसीबी पहली बार ट्रॉफी जीती थी।

स्मृति मंधाना की खिताबी पारी

बता दें कि स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में अपना दूसरा विमेंस प्रीमियर का खिताब जीता। स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों की दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर RCB ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।


जीता दूसरा खिताब

रन चेज़ के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुरुआत में झटका लगा, जब ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर चिनेल हेनरी की गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने मिलकर पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रनों की शानदार साझेदारी की। यह साझेदारी विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। मैच के आखिरी हिस्से में दिल्ली कैपिटल्स ने वापसी की कोशिश की, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कम समय में दो अहम विकेट गंवा दिए। पहले जॉर्जिया वोल आउट हुईं, फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋचा घोष भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। ऋचा घोष को नंदनी शर्मा ने छह रन पर आउट किया।

दिल्ली ने खड़ा किया था रनों का पहाड़

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पहले खेलते हुए 20 ओवर में 203/4 रन बनाए। यह WPL फाइनल में उस समय तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर था, जिसे बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज़्यादा 57 रन बनाए, जबकि लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन और चिनेल हेनरी ने नाबाद 35 रन की अहम पारी खेली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।