RCB vs DC Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है। RCB ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने 6 विकेट से हरा दिया। बता दें कि दिल्ली ने फाइनल में 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था लेकिन आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉने की ताबड़तोड़ पारी ने दिल्ली के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। इससे पहले साल 2024 में आरसीबी पहली बार ट्रॉफी जीती थी।
