आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला ने भारत को 6 विकेट से हराया। इस हार के बाद टीम की आगे की राह थोड़ी कठिन हो गई है। वहीं भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आगे के सभी मुकाबले जीतने जरुरी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत में मारिजैन कैप ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई और उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
