SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें कहां देखें लाइव एक्शन

SA vs NZ Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें पहला सेमीफाइनल मुकाबला

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SA vs NZ SemiFinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा

SA vs NZ Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मुकाबलों के बाद अब सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीतकर यहां पहुंची है। वहीं न्यूजीलैंड ने बेहतर नेट रन रेट के दम पर अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में सफल हुई है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी।

इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमों की टक्कर हो चुकी है, जहां साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी थी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का पहला मुकाबला

  • सेमीफाइनल 1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड, 4 मार्च
  • सेमीफाइनल 2: इंग्लैंड बनाम भारत, 5 मार्च

दोनों टीमों नहीं जीत पाई है ट्रॉफी


न्यूजीलैंड की टीम हर टी20 वर्ल्ड कप में खेली है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। टीम कई बार नॉकआउट तक पहुंची, मगर ट्रॉफी से दूर रह गई। वहीं साउथ अफ्रीका भी अभी तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। इससे पहले 2009 और 2014 में उसे अंतिम चार में हार झेलनी पड़ी थी, वहीं 2024 में फाइनल तक पहुंचने के बाद भी भारत के खिलाफ खिताब नहीं जीत सकी थी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता काफी दिलचस्प रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 19 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 12 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 7 जीत मिली हैं।

कहां पर खेला जाएगा ये मुकाबला

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

कहां पर देंखें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर देखने वाले दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच की सीधी स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की पूरी टीम

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।