SA vs NZ Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मुकाबलों के बाद अब सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीतकर यहां पहुंची है। वहीं न्यूजीलैंड ने बेहतर नेट रन रेट के दम पर अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में सफल हुई है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी।
